क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीवान जिलान्तर्गत सीवान सदर प्रखंड के गोपलापुर से नवतन एस.एस.बी.सी. नहर के पश्चिमी बाँध पर सेवा पथ (सर्विस रोड) पक्कीकरण हेतु सारी विभागीय प्रक्रिया एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्य आज भी लंबित है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सेवा पथ के निर्माण हेतु निविदा का आदेश देकर सेवा पथ (सर्विस रोड) बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?