क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1 क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत पचलखी पंचायत का विकास कार्य सिवान सदर प्रखंड से होता है तथा राजस्व काकार्य अंचल कार्यालय मैरवां से होता है, जबकि पचलखी से सिवान की दूरी 08 किमी तथा पचलखी से मैरवा की दूरी लगभग 20-22 कि०मी० है| सरकार द्वारा दो वर्षों पूर्व निर्णय लिया गया था कि पचलखी पंचायत को मैरवा अंचल से हटाकर सिवान अंचल मेंकर दिया जायेगा, परन्तु इसकी अधिसूचना अभी जारी नही किया गया है;2 यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार अधिसूचना कबतक जारी करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?