क्या मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिये एक भी छात्रावास नहीं रहने के कारण छात्रों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, साथ ही उनके पठन-पाठन पर भी बुरा असर पड़ता है, यदि हॉ तो क्या सरकार छात्रों के हित में सिवान जिला में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिये छात्रावास का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?