क्या मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि स्व० कर्पूरी ठाकुर के नाम पर छात्रों की सुविधा के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास खोलने की योजना सरकार द्वारा संचालित है, यदि हाँ तो क्या सरकार सीतामढ़ी जिलान्तर्गत सोनवरसा प्रखण्ड मुख्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए स्व० कर्पूरी ठाकुर अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?