क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड अगिआंव के बरूणा ननउर सड़क एवं प्रखंड गडहनी के गड़हनी अगिआंव रोड में शिवपुर मिल से सूर्य मंदिर होते हुये गौरा रोड तक सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन में काफी समस्या होती है, आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों के निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?