क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत प्रखण्ड औराई एवं कटरा में बागमती परियोजना के द्वारा दोनों तटबंध लगभग 12 वर्ष पूर्व से बनकर तैयार है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त तटबंधों के बीच कुछ निजी रैयत को विस्थापित कर मुआवजा भी दिया गया है लेकिन सरकारी भवनों (जैसे विद्यालय इत्यादि) और बचे हुए दर्जनों गाँव के विस्थापित हुए परिवारों को आज तक न तो पुनर्वासित किया गया और न ही मुआवजा दिया गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सरकारी भवनों को पुनर्वासित कराने एवं परिवारों को मुआवजा देने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?