क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा पंचायत के टोला वृन्दावन जानेवाली रास्ता में टाटी नदी पर लगभग 40-50 वर्ष पूर्व में लोहे का पुल पुराना होने के चलते जर्जर हो चुका है जिससे किसी समय भी ध्वस्त होने की सम्भावना बनी हुई है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त नदी पर जर्जर हो चुके लोहे के पुल के स्थान पर नया पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्याें ?