क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिलान्तर्गत प्रखंड डोभी में अमृतसर कोलकात्ता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर निर्माण हेतु पंचायत-खरांटी एवं कुरमावा में कृषकों की रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसमें अधिकांशतः कृषकों की सारी भूमि अधिगृहित होती जा रही है एवं अधिकृत जमीन के एक ही प्रकार का मुआवजा राशि किसानों को दिया जा रहा है जिससे किसान कई महीनों से आंदोलित हैं ,यदि हाँ ,तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुय जमीन के विभिन्न प्रकार के अनुरूप किसानों को मुआवजा राशि देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?