क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि नावादा जिला के हिसुआ नगर परिषद् में आउट सोर्सिंग कर्मियों की समयावधि समाप्त होने के बावजूद उन्हे अवैध रूप से कनीय अभियंता, सामुदायिक समन्वयक, कर-संग्रहक, टैक्स दारोगा, प्रधान लिपिक आदि पदों पर बरकारर रखते हुये महत्वपूर्ण प्रभार देकर अवैध वसूली करवाया जाता है,2. क्या यह बात सही है कि हिसुआ नगर परिषद् में विभागीय पत्रांक 3810 द्वारा पदस्थापित कनीय अभियंता श्री सुभाष कुमार को रजौली स्थानांतरित करवाकर आउटसोर्सिंग कर्मी श्री सुबोध कुमार जिसकी सेवा समाप्त हो चुकी है को अनुचित लाभ के लिए कनीय अभियंता का अवैध प्रभार दिया गया है,3. यदि उपरोक्त खण्डों का उतर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार हिसुआ नगर परिषद् में हुई अवैध नियुक्तियों की जॉंच एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, यदि हॉं, तो कब तक नहीं तो क्यों?