Back to Legislative Questions Repository
Q.No 398Starred Question Listed

राशि का भुगतान

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) नगर विकास एवं आवास 24 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि ज्ञापांक-78, दिनांक-30.04.2025 विभागीय संकल्प सं०-2523, दिनांक-19.05.2015 के आलोक में राज्य के 88 नगर परिषदों के सभापति/उपसभापति तथा सभी वार्ड पार्षदों को प्रतिमाह नियत भत्ता भुगतान हेतु वर्ष 2025-26 में 6,49,08000/-रु० (छः करोड़ उनचास लाख आठ हजार) अनुदान के रूप में राशि स्वीकृत की गई है ;2. क्या यह बात सही है कि नगर परिषद, शेखपुरा में  वर्ष 2017-2022 तक कुल 27 वार्डाें में जनप्रतिनिधि चुने गये थे, जिन्हें  नवम्बर 2020 में मात्र एक साल का एवं सितम्बर 2024 में छः माह का भत्ता  भुगतान  अबतक हो पाया है तथा अभी भी जनप्रतिनिधियों का 3-1/2 वर्षाें का भुगतान लंबित है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार वर्णित संकल्प के आलोक में नगर परिषद, शेखपुरा के जनप्रतिनिधियों को  शेष राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
24 जुलाई 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978