क्या मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत नगर परिषद् शेरघाटी के वार्ड संख्य 18-19 अवस्थित बैंक ऑफ़ बडौदा के समीप लगभग 50 वर्ष पूर्व निर्मित पुलिया/नाला का मुहाना अत्यधिक संकीर्ण रहने के कारण प्रायः नालियों का गंदा पानी अधिकांशतः घरों में चला जाता है,जिससे वहाँ के निकासियो में बिमारिया फैलने की आशंका ब्याप्त रहती है ,यदि हाँ, तो सरकार कबतक जनहित में उक्त स्संथल पर नये पुल का निर्माण करवाने का विचार करती है,नहीं तो क्यों ?