क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत सिंघवारा प्रखण्ड के ग्राम- बहुआरा पंचायत- हरिहरपुर पश्चिमी, केवटी प्रखंड अंतर्गत ग्राम- बगडीहा, पथरा खिरसा ,बेहटवारा, बाढ समैला सहित अन्य पंचायतों में तालाब या सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण सरकारी लाभ से बंचित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों पर बसे भूमिहीन परिवार को जमीन उपलब्ध कराकर बासिगत पर्चा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?