क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट (गोड़ारी) नगर पंचायत मुख्यालय में एक भी जनउपयोगी सुलभ शौचालय नहीं है एवं पूर्व में पंचायत स्तर पर निर्मित शौचालय उपयोग के लायक नही है, जिससे आए दिन आमजनों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,2. यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार आमजनों एवं महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत काराकाट (गोड़ारी) के मुख्यालय में आधुनिक शौचालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?