क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र-34 के खजौली प्रखण्ड के पंचायत चतरा गोविन्दपुर उत्तरी वार्ड नं0-8,9,12,13 एवं दक्षिण के वार्ड नं0-6,3,7,2 में नल-जल योजनाएँ पूर्ण रूप से निर्मित होने के बावजूद चालू नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी पंचायतों में कोई अनुरक्षक/संचालक नियुक्त नहीं है, जिस कारण योजना बंद पड़ी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त सभी पंचायतों में नल जल योजना को सुचारू रूप में संचालन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?