क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई, कटरा एवं अन्य कई अंचलों में चकबंदी लागू नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत अंचल औराई के मौजा हलीमपुर, थाना नंबर-96 में आज तक चकबंदी खातियान का न तो वितरण किया गया, न ही उसकी मूल प्रति अभिलेखागार में जमा है और उक्त मौजा चकबंदी अधिनियम 26(क) के अंतर्गत अधिसूचित भी नहीं किया गया है.तथा दिनांक 19.01.2018 को अधिसूचना सं0-12/चक.मि.09.03.15-54/चक के तहत औराई की चकबंदी प्रक्रिया रद्द हो चूका परन्तु रद्द चकबंदी को गलत ढंग से जमाबंदी रजिस्टर-2 बनाकर भूमि संबंधित कार्रवाई हो रही है एवं भूमि अपर समाहर्ता के द्वारा उक्त रजिस्टर को सत्कायापित प्रमाणित भी कर दिया गया हैं,3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार इसकी जाँच कराकर इसमें संलिप्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कब तक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?