क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत मनिहारी एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्त्व का शहर है, लेकिन यहाँ बच्चों और वृद्धजनों के लिए कोई पार्क नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार मनिहारी वार्ड संख्या-05, मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग के बगल में खाता संख्या-1196, खेसरा संख्या-883 सरकारी भूमि में पार्क निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?