क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा सर्पदंश से हुई मौत पर मृतक के परिवारों को पाँच लाख रूपये मुआवजा देने का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि सदर अस्पताल समस्तीपुर के ज्ञापांक-258, दिनांक-05.03.2025 द्वारा सर्पदंश में हुए मृत्यु की सूची अपर समहर्त्ता, आपदा प्रबंधन विभाग, समस्तीपुर को भेजी गई है जिसमें मृतकों की वर्षवार संख्या-2022 में 17, 2023 में-22 एवं 2024 में 24 है। इस प्रकार कुल 63 में से केवल 7 का ही Final Opinion दी गई है तथा शेष का एफ.एस.एल. रिर्पोट लम्बित है जिसके कारण सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने में कठिनाई हो रही है।3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार एफ.एस.एल. रिर्पोट उपलब्ध कराकर, उक्त सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का विचार रखती है, हाँ तो, कबतक, नहीं तो क्यों ?