क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखण्ड-चरपोखरी के पंचायत ठकुरी के ग्राम-कनई/मदरहा में दिनांक-19.04.2024 को लगभग 50 किसानों का गेंहू की फसल जल के राख हो गई थी एवं प्रखण्ड गड़हनी के ग्राम काउप के चंदेश्वर चौधरी का दिनांक 07.11.2024 को लगभग 1000 धान का बोझा जल कर खाक हो गया था;2. क्या यह बात सही है कि आवेदन देने के पश्चात भी किसानों को अभी तक अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त किसानों को मुआवजा की राशि भुगतान करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?