क्या मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि अग्निकांड जैसे भीषण आपदा में आपदा ग्रस्त लोगों को दी जाने वाली राशि ₹7000 और ₹12000 बहुत कम है जिससे आपदा ग्रस्त परिवार की मूल प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं हो पाती है क्योंकि उनका सब कुछ नष्ट हो जाता है यदि हाँ तो सरकार ऐसी विषम परिस्थिति में अग्निकांड पीड़ित की सहायता राशि कब तक बढ़ाने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?