क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि खुशनुद पिता मो0 असलम पता ग्राम बसंतपुर थाना अररिया पो0 बैरगाछी जिला अररिया की मृत्यु दिनांक 17.09.2024 को नदी में डूबने से हो गयी तथा जिनका पोस्टमोर्टम भी सौंपा जा चूका है ,परंतु अब तक उसके आश्रितों को 4 लाख मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हुआ है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?