क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है की बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्व विद्यालय, पटना में एम0एस0सी0 नर्सिंग पाठयक्रम का सत्र 2023-25 एवं 2024-26 में नामांकित छात्र एवं छात्राओं का प्रथम वर्ष का परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं किया गया है, जिसके कारण उक्त सत्र में नामांकित छात्र एवं छात्राओं में काफी आक्रोश है, यदि, हाँ तो सरकार उक्त विश्व विद्यालय में एम0एस0सी0 नर्सिंग में नामांकित छात्र एवं छात्राओं के प्रथम वर्ष का परीक्षा आयोजित करवाकर सत्र को अपडेट कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?