क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बाढ़ जैसी आपदा आने पर प्रदेश में प्रभावित परिवारों को अंचलवार सह वार्डवार सहाय्य राशि के तौर पर ₹ 7000 की राशि विभाग द्वारा देय होती है ;2. क्या यह बात सही है कि सहाय्य देय राशि का अद्यतीकरण सतत प्रक्रिया के तहत समयानुसार वर्षवार कराया जाता है;3.यदि उपर्युक्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अररिया जिला के सभी अंचलों के वार्डवार बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी गई सहायता राशि का इंट्री , अद्यतिकरण एवं डिलीट करने जैसी प्रक्रिया को अपडेट कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?