क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत अमोर प्रखण्ड के पंचायत ज्ञानडोभ ग्राम सिमलवाड़ी नगर टोला निवासी श्री महबूब आलम का प्रधानमंत्री आवास पक्का मकान वर्ष 2025 के बाद से कनकई नदी में कटकर विलीन हो गया है,2. क्या यह बात सही है कि तत्कालीन अंचल अधिकारी, अमोर एवं राजस्व कर्मचारी ज्ञानडोभ की मिलीभगत से श्री महबूब आलम का प्रधानमंत्री आवास भवन को पक्का मकान न अंकित कर झोपड़ी अंकित कर दिया है,3. क्या यह बात सही है कि आपदा नियमावली के अनुसार पक्के मकान का मुआवजा देने का प्रावधान 120000/ रूपया है,4. यदि उपर्युक्त खण्डों का उतर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार श्री महबूब आलम को आपदा नियमावाली के अनुरूप मुआवजा एवं अन्य सुविधा देने का विचार रखती है यदि हॉं तो कब तक नहीं तो क्यों?