क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में विकास और उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य के सभी प्रखण्डों में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने का निर्णय वित्तीय वर्ष- 2025-26 में लिया गया है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक पटना जिला के अथमलगोला प्रखण्ड में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?