क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत पण्डौल प्रखंड के श्रीपुरहाटी दक्षिण पंचायत स्थित +2 उ0उ0मा0, विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण नहीं होने के कारण अवांछित तत्वों के प्रवेश से पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न होते रहता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?