क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कोई पार्क नहीं है, यदि हां तो क्या सरकार स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ पर्यावरण के विचार को ध्यान में रखते हुए जनहित में दिघरा पुल के पास गंडक नहर की अनुपयोगी पड़ी भूमि में से 10 एकड़ भू-भाग पर पार्क का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?