क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सरकार की घोषित नीति के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जानी है परंतु पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत केसरिया विधान सभा क्षेत्र के केसरिया प्रखंड एवं संग्रामपुर प्रखंड में अभी तक डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं की गई है, यदि हां तो सरकार कब तक केसरिया एवं संग्रामपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?