क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा बिहार में शिक्षा प्रेरक के पद का सृजन किया गया था और कुल 19000 शिक्षा प्रेरकों को इस कार्य के लिए जवाबदेही दी गई थी, जिन्हें 31 मार्च 2018 से कार्य से हटा दिया गया हैं;2.क्या यह बात सही है कि उक्त शिक्षा प्रेरक से सरकार साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अलावा मानव श्रृंखला, नशा मुक्ति कार्यक्रम, आधार सीडिंग जनगणना एनपीआर ब्लू, पल्स पोलियो जैसी योजना में कार्य करवा चुकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार इन अनुभवी शिक्षा प्रेरकों के समायोजन का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?