क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाॅ जिला अंतर्गत बैसा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद पिछले 06 माह से रिक्त रहने से उपभोक्ताओं सहित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंड में कबतक स्थायी तौर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पदस्थापित करने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?