क्या मंत्री ,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे की :-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के मौजा मल्हीपुर ,थाना नं० 503, खाता नं०-261,खेसरा नं०-890 एवं 891 का रकवा लगभग 1059 बीघा का जमाबंदी रद्द कर लगान का रसीद काटना बंद करा दिया गया है ;2. क्या यह बात सही है की उक्त जमीन की सभी जमाबंदियों को अंचलाधिकारी बरौनी के प्रतिवेदन पर अपर समाहर्ता बेगुसराय द्वारा बिना रैयतों का पक्ष जाने रद्द कर दिया गया है ,जिससे 250 से अधिक परिवारों का कृषि योग्य भूमि के स्वामित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है ;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं ,तो क्या सरकार जमाबंदी रद्दीकरण के फैसले को स्थगित कर किसानों के जमीन का जमाबंदी पूर्ववत रखना चाहती है , नहीं तो क्यों ?