क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के फुलवारीशरीफ नगर परिषद के वार्ड नं0 10 में एकता नगर स्थित पूर्णेन्देश्वर शिव मंदिर से बालाजी अपार्टमेंट तक जाने वाली सड़क जीर्ण-शीर्ण और नाला का भी निर्माण नहीं होने से शहरवासियों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त जर्जर सड़क का पुनर्निमाण कराते हुये नाला का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?