क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:क्या यह बात सही है कि 137-मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत माधवपुर सराडी, रासपुर पतसिया पूर्व एवं पश्चिम का विद्युत पोल एवं तार काफी जर्जर एवं कृषि ट्रान्सफर्मर खराब है, जिस कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएँ एवं आमलोगों सहीत कृषकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो क्या सरकार उपरोक्त समस्या का निदान करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं, तो क्यों?