क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के सिगोड़ी पंचायत का सिगोड़ी गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण दर्जनों गाँवों के ग्रामीणों, गर्भवती महिलाओं एवं वृद्धजनों को उपचार हेतु अन्यत्र दूर जाना पड़ता है और आपात स्थिति में गंभीर कठिनाइयाँ होती हैं;2. क्या यह बात सही है कि सिगोड़ी गाँव कई गाँवों और पंचायतों का केन्द्रक और अल्पसंख्यक आबादी का बड़ा गाँव है जहाँ पूर्व में अस्पताल बनाने की योजना भूमि की अनुपलब्धता के नाम पर रोक दी गयी थी,3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कबतक पालीगंज प्रखंड के सिगोड़ी गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?