क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत बथनाहा पंचायत के प्रद्युमन छपरा एवं संग्रामपुर के भवानीपुर पंचायत में पकड़ी सहित 6 स्वास्थ्य उप केंद्र तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होकर हैंड ओवर हो चुके हैं परंतु अभी तक उनमें चिकित्सकों का पदस्थापन नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों का पदस्थापन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?