क्या मंत्री ,डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में लगातार 2005 के बाद मछली उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो रही है,2005 की तुलना में बढ़ोत्तरी चार गुना से ज्यादा है ?2.क्या यह बात सही है कि बिहार में मछली उत्पादन बढ़ने की असीम क्षमता है जो कि नई तकनीक और वैज्ञानिक सलाह से ही संभव है?यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो क्या सरकार मछली उत्पादन क्षमता बढाने हेतु मत्स्य विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?