क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अर्न्तगत प्रखंड-फुलवारीशरीफ, पंचायत फरीदपुर के ग्राम पसही में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन वर्ष 2023 में ही पूर्ण रूप से बनकर तैयार है परंतु अभी तक इसे चालू नही किये जाने के कारण ग्रामीण जनता को ईलाज कराने हेतु 07 किलोमीटर दूर एम्स अस्पताल जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को वर्तमान वित्तीय वर्ष में संचालित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों ?