क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दुल्हिनबाजार प्रखंड में पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य बाज़ार में था जो प्रखंड के बीचोबीच स्थित है, जहाँ चारों दिशाओं से आवागमन की सुविधा है;2. क्या यह बात सही है कि नवनिर्मित सामुदायिक स्वस्थ केंद्र, भरतपुरा उक्त प्रखंड के पूर्वी-दक्षिणी छोर पर स्थित है, जो मुख्य बाजार से 5 किमी की दूरी पर है, तथा आवागमन की सुविधा का अभाव है, जिसके कारण प्रखंड के कई गाँवों के आम जन को स्वास्थ्य लाभ की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दुल्हिनबाजार प्रखंड में पूर्व के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?