क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत केसरिया एवं संग्रामपुर प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीटी, MRI, रुटीन चेकअप और अन्य पैथोलॉजिकल जांच की व्यवस्था नहीं है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त सभी अस्पतालों में समुचित चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?