क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,बिहार सरकार द्वारा माह अगस्त, 2025 में किशनगंज, कटिहार सहित कुल सात जिलों में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव लिया गया है; यदि हाँ तो सरकार कबतक किशनगंज जिला के लिए प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को प्रखंड किशनगंज अथवा प्रखंड पोठिया में खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?