क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखण्ड इस्लामपुर नगर के अलीगंज ग्रामीण घनी आवादी वाला क्षेत्र में पावर सबस्टेशन स्थापित है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर एक अतिरिक्त सब स्टेशन स्वीकृत है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ग्रामीण क्षेत्र में कबतक अतिरिक्त स्वीकृत पावर सबस्टेशन लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?