क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सिकन्दरा प्रखण्ड में वर्ष 1917 ई0 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण हुआ था, जो वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में संचालित है, किन्तु घनी आबादी होने के कारण उक्त अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पा रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त घनी आबादी वाले सिकन्दरा प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को रेफरल अस्पताल का दर्जा कब तक दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?