क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड सिकन्दरा में सिंचाई प्रमंडल का कार्यालय कार्यरत है तथा कार्यालय परिसर में स्थित अतिथि गृह जीर्ण शीर्ण अवस्था में है, जिसके कारण आने वाले अतिथियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हां, तो सरकार उक्त विभागीय अतिथि गृह का मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?