क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अन्तर्गत टिकारी प्रखंड के ग्राम पंचायत-छठवाॅं में स्वास्थ्य उपकेन्द्र नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को अपातकालीन स्थिति में 10 किo मीo की दूरी तय कर जाना होता है एवं गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है ; यदि हा तो सरकार कब तक उक्त ग्राम पंचायत में उपस्वास्थ्य केन्द्र स्थापित कराने की विचार रखती है, नही तो क्यों ?