क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलांतर्गत ककोलत जल प्रपात के पास कोई भी स्थायी पुलिस चौकी नहीं होने से पर्यटकों को हमेशा भय लगा रहता है तथा शाम हो जाने के बाद कई बार पर्यटकों के साथ हिंसक घटनाएँ भी होने लगती है, जिससे पर्यटक ककोलत आने से कतराते हैं, यदि हाँ, तो सरकार कबतक ककोलत जलप्रपात के पास एक स्थायी पुलिस चौकी बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?