क्या मंत्री, गृह विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत गृह रक्षकों का चयन पूरा कर संबंधित अभ्यर्थियों के सभी प्रकार का दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है;क्या यह सही है कि 419 गृह रक्षकों के संपूर्ण बहाली प्रक्रिया पूरा होने के चार महीने बाद भी उनकी बुनियादी प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है, जिसके कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार नवनियुक्त गृह रक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कराकर योगदान कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?