क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के चिरह ग्राम पंचायत के उदाहाट बाजार में तथा चैनपुर ग्राम पंचायत के मसूरिया बाजार में बैंक की शाखा नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त बाजारों के व्यापारियों तथा निकटवर्ती आबादी को बैंकिंग कार्यों हेतु 20-25कि०मी० दूरी तय कर जोकीहाट जाना पड़ता है, जबकि उक्त बाजारों में नये बैंक शाखा खोलने हेतु अर्हताओं को पूरी करता है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त बाजार में राष्ट्रीय बैंक शाखा खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?