क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पटना जिला के दानापुर नगर परिषद के वार्ड नं0-37 में गोला रोड स्थित सोनु मार्केट से रामाशीष अपार्टमेंट होते हुए पाटलीपुत्र जंक्शन के निकट बेली रोड-दीघा लिंक पथ को जोड़ने वाली सड़क के किनारे स्थित कच्चा नाला से पूरे वार्ड का पानी नहर में जाता है;2.क्या यह बात सही है कि प्रत्येक वर्ष बरसात के चार महीना अस्थायी ड्रेनेज पम्पिंग सेट से नाला का पानी नहर में डाला जाता है, जिस पर काफी राशि खर्च होती है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथ में अतिक्रमण हटाकर पक्का नाला सह सड़क निर्माण के साथ बेली रोड-दीघा लिंक पथ के किनारे नगर परिषद की जमीन पर स्थायी ड्रेनेज पम्प हाउस का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यों ?