क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंडान्तर्गत ग्रामीणों द्वारा दान में दिये गये डेढ़ एकड़ जमीन पर पंचायत द्वारा निर्मित दो कमरों में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर की स्थापना 27-05-1988 को की गयी थीः2-क्या यह बात सही है कि उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओ0पी0डी0 दो वर्षों से बंद रहने एवं विगत 6 माह से प्रतिनियुक्त नर्सिंग स्टाफ के नहीं आने से स्थानीय लोग चिकित्सा लाभ से बंचित हैः3-यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है क्या सरकार जनहित में अतिरिक्त प्रा0स्वा0केन्द्र रतनपुर में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की प्रतिनियुक्ति कर उसे चालू करने का विचार रखती है,हां तो कबतक नहीं तो क्यों ?