क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1 क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य प्रमंडल, मुजफ्फरपुर (पूर्वी) द्वारा मुरौल प्रखंडान्तर्गत सम्भा रामज्ञान मिश्र के घर से सम्भा सहनी टोला एवं सम्भा भगवती स्थान से प्राथमिक विद्यालय, सम्भाखोर तक जाने वाली पथ में संवेदक द्वारा ससमय कार्य नहीं किये जाने के कारण उसे काली सूची में डाल दिया गया है;2 क्या यह बात सही है कि उक्त पथ में जे0एस0बी0 कार्य के उपरांत संवेदक द्वारा काम छोड़ दिये जाने से रोड की स्थिति काफी जर्जर हो जाने से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है;3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जर्जर सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?