क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत समेली प्रखंड सह अंचल के लोगों को अन्य प्रखंड में स्थापित थानों में अपने कार्य हेतु फलका, पोठिया, कुर्सेला थाना में जाना पड़ता है; यदि हां तो सरकार समेली प्रखंड मुख्यालय में समेली थाना स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?